केशव विद्यापीठ कॉलेज की छात्रा मोनिका कुमारी बैरवा का वेस्ट जोन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन

केकड़ी। केशव विद्यापीठ कॉलेज, केकड़ी की छात्रा मोनिका कुमारी बैरवा का महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU), अजमेर की महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। मोनिका अब विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गुजरात के सूरत स्थित पी.पी. सवानी यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली वेस्ट जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

मोनिका के चयन से कॉलेज एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनकी सफलता से कॉलेज के विद्यार्थियों एवं युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

मोनिका की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की कामना की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *