आठवें दिन की लीला में राम – भरत मिलाप व शूर्पणखाँ की नाक काटने के दृश्यो का मंचन ।

बघेरा, 17 अक्टूबर- श्री रामनवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित रामलीला में आठवे दिवस पर बहुत ही भावुक प्रसंगो व रोमाचंकारी लीला का मंचन किया गया।

बघेरा मे रामलीला में राम – भरत मिलाप के दृश्य का मंचन करते कलाकार

     मंडल प्रवका ललित नामा ने बताया कि प्रभू की इस लीला का स्थानीय कलाकारो द्वारा बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर मंचन किया जा रहा हैं। आठवें दिवस की लीला का पर्दा सम्पति देवी पत्नी चेतनप्रकाश रेगर की तरफ से खोला गया। लीला का शुभारम्भ भगवान राम, लक्ष्मण, सीता व रामायण जी की भव्य महाआरती के साथ शुरू हुआ। लीला में शुक्रवार को राम – भरत मिलाप जैसी लीला का बहुत मार्मिक व भावुक कर देने वाला सजीव चित्रण किया गया वही राक्षसी शुर्पणाखाँ का नाक काटने की रोमांचकारी दृश्यो का मंचन किया गया जिसे देखकर श्रद्धालुगण भाव विभोर हो गये। भगवान राम की लीला को देखने के लिए नयागाँव कुमावतान, सलारी, हिसामपुर, काबरिया, हरिराम पुरा, थली मोड़ सहित पूरा गाँव उमड़ पड़ा। लीला को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *