केकड़ी में भीषण आग से 40 ट्रॉली चारा जलकर राख, पटाखे से आग लगने की आशंका

केकड़ी में दण्ड मार्ग स्थित महेश वाटिका के सामने खेत में चारे में लगी भीषण आग। आग से करीब 40 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। मौके पर दमकल एवं 10 से अधिक पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करते दमकलकर्मी और ग्रामीण।

10 से अधिक पानी के टैंकर और दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी, लाखों रुपए का नुकसान

केकड़ी। शहर के दण्ड मार्ग पर महेश वाटिका के सामने स्थित खेत में गुरुवार रात चारे में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते खेत में रखा करीब 40 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण पटाखे से निकली चिंगारी माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार रामधनजी सातूजी मंड्या के बाड़े में खेत पर चारा रखा हुआ था। रात को अचानक चारे में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया।सूचना मिलने पर 10 से अधिक पानी के टैंकर और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों एवं ग्रामीणों की ओर से लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। आग से लाखों रुपए का चारा जलकर राख होने से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *