Breaking News

शीतलहर ने बढ़ाई सर्दी, पारा गिरकर पहुंचा 10.2 डिग्री:छाया कोहरा, दिन में सर्दी से राहत नहीं; इस वीक में बढ़ेगी ठंड

Spread the love



बाड़मेर
बाड़मेर शहर में सुबह 9 बजे तक दिखा कोहरे का असर।
बाड़मेर जिले में नए साल से पहले सर्दी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते 24 घंटों से सर्द हवाएं चलने से लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। तापमान एक दिन में 1 डिग्री गिरकर 10.2 डिग्री पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 26.6 के आसपास चल रहा है।

बीते दो दिनों से तापमान दिन-रात का गिर रहा है। मौसम विभाग की माने तो नए साल के पहले सप्ताह से शीतलहर चलने का अनुमान है। इससे तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ेगी। इधर सर्दी से किसानों को फायदा मिलेगा।

बाड़मेर में मौसम लगातार बदल रहा है। बीते 24 घंटों से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह से शहर सहित ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाए रहने से सर्दी का एससास हुआ। दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। रात के तापमान में एक डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है।

दिसंबर माह में दिन-रात का तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चला। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 10.2 डिग्री पहुंच गया। दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री से ऊपर अंतर चल रहा है।

सुबह 10 बजे सड़कें सूनी नजर आईं। सर्दी बढ़ने के लोगों ने दिनचर्या बदली है।
सुबह 10 बजे सड़कें सूनी नजर आईं। सर्दी बढ़ने के लोगों ने दिनचर्या बदली है।
शुक्रवार की रात को शुरू हुई सर्द हवाओं का दौर रविवार को भी जारी है। सुबह सर्द हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। हालांकि दिन में हल्की धूम निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही सर्दी बढ़ गई।

5 जनवरी से चलेगी शीतलहर

नए साल के पहले वीक से शीतलहर चल सकती है। कृषि मौसम विज्ञानिक के मुताबिक केंद्रीय मौसम विभाग ने 5 से 11 जनवरी के बीच शीतलहर का रेड अलर्ट जारी करते हुए उतर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई राज्यों में शीतलहर चलेगी। बाड़मेर जिले में भी शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।

सर्दी से किसानों को मिलेगा फायदा

बादल, नमी और कोहरे वाला मौसम रबी के लिए किसान अनुकूल मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस मौसम से फसल में ग्रोथ अच्छी होगी

See also  रविंद्र सिंह भाटी हुजूम के साथ पहुंचे बालोतरा, एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे, पुलिस की बढ़ी टेंशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *