नायकी माता के दरबार में गूंजे भजन, 500 भक्तों ने लगाई हाजिरी

नायकी माता यात्रा के दौरान ध्वज लेकर भजन-कीर्तन करते हुए नायकी माता मंदिर की ओर जाते श्रद्धालु।

जयपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर समेत विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालु; वरिष्ठजन व प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मानित

केकड़ी 21 सितंबर
नायकी माता यात्रा एवं विकास समिति के तत्वावधान में वार्षिक नायकी माता यात्रा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। यात्रा में जयपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर, डिग्गी व मालपुरा सहित विभिन्न स्थानों से करीब 500 श्रद्धालुओं ने नायकी माता धाम पहुंचकर माता के दर्शन किए। आयोजकों के अनुसार जयपुर से छह बसों, अजमेर से एक बस तथा 16 परिवार निजी वाहनों से यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा का शुभारंभ नायकी गांव स्थित शिव मंदिर में ध्वज पूजन के साथ हुआ। पंडित कैलाश ने विधि-विधान से ध्वज की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए ध्वज लेकर पहाड़ी पर स्थित नायकी माता मंदिर पहुंचे।मंदिर में नायकी माता एवं श्री चित्रगुप्त जी को नव वस्त्र धारण कराए गए, वहीं भैरूजी को चोला चढ़ाया गया। पंडित विष्णु ने पूजा-अर्चना एवं महाआरती कराई। इसके बाद चूरमा-दाल-बाटी का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। दरबार में मोहन प्रकाश माथुर, सत्यनारायण माथुर, अवध बिहारी माथुर, राधा मोहन माथुर, मंजू माथुर, इन्दिरा माथुर, अम्बिका माथुर व ऊषा राय माथुर सहित श्रद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तुति दी।समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यात्रा मार्ग में समाज के भामाशाहों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह नाश्ते की व्यवस्था की गई।यात्रा संयोजक एवं अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया तथा अजमेर प्रभारी चन्द्र प्रकाश माथुर ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता के दरबार में हाजिरी लगाई। आयोजन में देवेन्द्र स्वरूप माथुर, अवध बिहारी माथुर, जगदीश प्रकाश माथुर, विजेन्द्र माथुर, राधा मोहन माथुर, साकेत माथुर, शरद माथुर, महेश प्रकाश माथुर, गोपाल बिहारी माथुर, नीशा माथुर, नीता माथुर, नवनीत माथुर, संजीव माथुर, सुनील कुमार, विमल माथुर, राजेन्द्र नेहवारिया, अशोक भिवानी, नन्द बिहारी माथुर, अनिता नेहवारिया, श्रेयांस नेहवारिया सहित समाज के अनेक लोगों ने सहयोग किया।कोटा से ज्योतिष एवं जन्मपत्री विशेषज्ञ तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश भटनागर, डॉ. मुकेश माथुर, डॉ. शिखा माथुर तथा अजमेर से पार्षद प्रत्याशी ब्रजेश माथुर भी समारोह में शामिल हुए। बडवासन माता पदयात्रा समिति के अध्यक्ष आलोक माथुर, राजकुमार माथुर, छैल बिहारी माथुर, मुकेश दत्त माथुर सहित युवा व्यवसायी संदीप बक्शी एवं विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *