प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मृतक के आश्रित को मिला दो लाख का क्लेम

436 रुपए सालाना प्रीमियम पर शिवराज दरोगा ने कराया था बीमा, पुत्र मनीष को मिली राशि

बघेरा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के आश्रित को क्लेम राशि प्रदान करते बैंक अधिकारी।

बघेरा, 17 अक्टूबर। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक की बघेरा शाखा की ओर से मृतक के आश्रित को दो लाख रुपए की बीमा क्लेम राशि प्रदान की गई। योजना के तहत बीमित शिवराज दरोगा निवासी कणोज की मृत्यु के बाद उनके पुत्र मनीष दरोगा को क्लेम राशि स्वीकृत कर शनिवार को सौंप दी गई।

शाखा प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि शिवराज दरोगा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत अपना बीमा करवाया था। इसके लिए वे प्रतिवर्ष 436 रुपए प्रीमियम जमा कराते थे। उनकी मृत्यु के बाद बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूरी की गई और दो लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई। शनिवार को बैंक अधिकारियों ने यह राशि उनके पुत्र मनीष दरोगा को प्रदान की।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सौरभ जैन ने ग्रामीणों से सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कम प्रीमियम वाली ऐसी बीमा योजनाएं परिवार के किसी सदस्य की असामयिक मृत्यु होने पर आश्रितों को आर्थिक संबल प्रदान करती हैं। इसलिए पात्र लोगों को इन योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *