केशव विद्यापीठ महाविद्यालय केकड़ी के छात्र सूरज कुमावत का वेस्ट जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन

केकड़ी। केशव विद्यापीठ महाविद्यालय, केकड़ी के प्रतिभाशाली छात्र सूरज कुमावत ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सूरज कुमावत का वेस्ट जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वे मध्यप्रदेश के रीवा स्थित अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सूरज के चयन से महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महाविद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि सूरज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं केकड़ी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

महाविद्यालय परिवार की ओर से सूरज कुमावत को उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *