वेस्ट जोन प्रतियोगिता में केशव विद्यापीठ  कॉलेज केकड़ी के छात्र देवराज माली करेंगे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व

केशव विद्यापीठ कॉलेज के छात्र देवराज माली

36वीं वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर

केकड़ी। केशव विद्यापीठ महाविद्यालय, केकड़ी के छात्र देवराज माली पुत्र श्री अंबालाल माली ने उपलब्धि हासिल करते हुए 36वीं वेस्ट जोन प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए देवराज का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में वे महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

देवराज के चयन की सूचना मिलने पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए देवराज माली को बधाई दी तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *