केकड़ी। केकड़ी कृषि उपज मंडी में सरसों सहित विभिन्न कृषि जिंसों के भाव सामने आए हैं। मंडी में सरसों का अधिकतम भाव 9,800 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। वहीं सरसों की गुणवत्ता के अनुसार लेब 37 का भाव 8,635 रुपए और लेब 42 का भाव 9,800 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
अन्य कृषि जिंसों में कलौंजी और जीरा के भाव 20 हजार से 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। सौंफ 12 हजार से 15 हजार, धनिया 9 हजार से 14 हजार तथा अजवाइन 12 हजार से 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिकी।
चना के भाव 6,700 से 7,200 रुपए, गेहूं 2,700 से 2,800 रुपए, मूंग 6,500 से 8,300 रुपए तथा उड़द 7,000 से 9,200 रुपए प्रति क्विंटल रहे। ज्वार देसी नई 4,500 से 5,500 रुपए, बाजरा 2,580 से 2,650 रुपए, कपास 7,000 से 8,500 रुपए, मक्का देसी 3,500 से 4,000 रुपए, मक्का मोटी 2,600 से 2,800 रुपए तथा तारामीरा 7,000 से 7,500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
मंडी में फसलों के भाव उनकी गुणवत्ता, आवक और मांग के अनुसार अलग-अलग रहे।
