
100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद
केकड़ी।केकड़ी सदर थाना पुलिस ने करीब एक साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त किया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार, ग्राम धुंधरी में आयोजित जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए झगड़े में आरोपी ने तीतरिया निवासी सांवरलाल मीणा के पेट में चाकू से वार कर दिया था। हमले में सांवरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी मनोज गुप्ता के सुपरविजन में केकड़ी सदर थानाधिकारी मुकेश गोरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल सहित विभिन्न स्थानों के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी अनुसंधान और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी राज उर्फ राजूलाल पुत्र सोराज मीणा निवासी प्रतापपुरा, थाना सावर को गिरफ्तार कर लिया।
इनकी रही विशेष भूमिका
कार्रवाई में थानाधिकारी मुकेश गोरा, एएसआई रामस्वरूप, एएसआई भंवरलाल, कांस्टेबल रमेशचंद एवं गणेशलाल शामिल रहे। मामले के खुलासे में एएसआई भंवरलाल की विशेष भूमिका रही।