केकड़ी पंचायत समिति में मेवदाकला में 71.25 प्रतिशत मतदान, भराई में सर्वाधिक 75.56 फीसदी वोटिंग

पचायत राज चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े मतदाता।

केकड़ी। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत केकड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य के चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। मतदान के अंतिम आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र के 22 मतदान केंद्रों पर कुल 76,753 मतदाताओं में से 46,365 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल मतदान 60.41 प्रतिशत रहा। भराई में सर्वाधिक 75.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि मेवदाकला में 71.25 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

मतदान के आंकड़ों के अनुसार भराई में 2,246 मतदाताओं में से 1,697 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 75.56 रहा। मेवदाकला में 3,290 मतदाताओं में से 2,344 ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 71.25 दर्ज किया गया। खवास में 3,908 मतदाताओं में से 2,728 ने मतदान कर 69.81 प्रतिशत वोटिंग की। रामपाली में 2,264 में से 1,549 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 68.42 रहा।

जूनिया में 5,396 मतदाताओं में से 3,661 ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 67.85 रहा। मांकहंड में 2,984 में से 1,973 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे यहां 66.12 प्रतिशत वोटिंग हुई। नाईकी में 2,414 मतदाताओं में से 1,572 ने मतदान किया और प्रतिशत 65.12 रहा।

बघेरा में 61.61 और  प्रांनेहड़ा में 61.55 प्रतिशत मतदान

बघेरा में कुल 7,608 मतदाताओं में से 4,687 ने मतदान किया। यहां 61.61 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। प्रहणेरा में 3,381 में से 2,081 मतदाताओं ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 61.55 रहा। देवगांव में 5,042 मतदाताओं में से 3,084 ने मतदान किया, जो 61.17 प्रतिशत रहा। लल्लाई में 3,860 में से 2,318 मतदाताओं ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 60.05 रहा। कनोज में 3,219 में से 1,922 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे प्रतिशत 59.71 रहा।

कादेड़ा में 55.44 प्रतिशत मतदान

कादेड़ा में कुल 7,511 मतदाताओं में से 4,164 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 55.44 रहा। लसाड़िया में 2,887 में से 1,604 मतदाताओं ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 55.56 रहा। खोड़ा में 2,291 में से 1,281 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे प्रतिशत 55.91 रहा। अजगरा में 1,996 में से 1,109 मतदाताओं ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 55.56 दर्ज किया गया।

मोलकिया में 2,790 में से 1,565 मतदाताओं ने मतदान किया और प्रतिशत 56.09 रहा। भीमड़ावास में 2,802 में से 1,572 मतदाताओं ने वोट डाले, जिससे मतदान प्रतिशत 56.10 रहा। निमोद में 2,140 में से 1,111 मतदाताओं ने मतदान किया और प्रतिशत 51.92 रहा। सारसड़ी में 2,719 में से 1,372 मतदाताओं ने वोट डाले तथा मतदान प्रतिशत 50.46 रहा। केकेजी में 2,537 में से 1,295 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे प्रतिशत 51.04 रहा। सलारी में 3,468 में से 1,659 मतदाताओं ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 47.84 रहा।

सुबह से शाम तक चला मतदान का दौर

आंकड़ों के अनुसार सुबह 7:15 बजे तक 8,680 मतदाताओं ने मतदान किया था। सुबह 10 बजे तक यह संख्या 21,943, दोपहर 1 बजे तक 30,382 और दोपहर 3 बजे तक 45,043 तक पहुंच गई। शाम 6 बजे तक कुल 46,365 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया। अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें मतगणना के परिणाम पर टिकी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *