पारीक समाज ने मनाई महर्षि पराशर जयंती, निकाली भव्य शोभायात्रा

ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

केकड़ी। पारीक समाज विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को समाज के आराध्य महर्षि पराशर ऋषि की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। समिति अध्यक्ष महेंद्र पारीक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।समिति के मीडिया प्रभारी सुधीर पारीक ने बताया कि सुबह 10:30 बजे राजपुरा रोड स्थित पारीक समाज संस्थान से ढोल-नगाड़ों, बग्गी, बैंड-बाजे और ध्वजों के साथ भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा घंटाघर, खिड़की गेट, बड़ पीपलेश्वर और तीन बत्ती होते हुए पुनः पारीक समाज संस्थान पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसमें समाज के युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसके बाद पंडित रामचरण शास्त्री के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की गई। खेल संयोजक विजय पारीक के निर्देशन में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। अंत में समाजबंधुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की।समाजबंधुओं ने अध्यक्ष महेंद्र पारीक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।इस अवसर पर रतनलाल पुरोहित, जगदीश पारीक, ज्ञानेश्वर व्यास, प्रमोद पारीक, योगेंद्र पारीक, विष्णु पारीक, रूपेंद्र पारीक, युवा अध्यक्ष राहुल पारीक, युवा सचिव राहुल पुरोहित, सिद्धार्थ पारीक, प्रफुल्ल पारीक, सोनू पारीक सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

महर्षि पराशर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल पारीक समाज के लोग।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *