
केकड़ी 2 अगस्त -राजकीय महाविद्यालय बोराड़ा में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से देखा गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशे से दूर रहना ही उज्ज्वल भविष्य और विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने समाज, परिवार और शिक्षण संस्थानों से जनभागीदारी के माध्यम से नशा मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने की अपील की।
संबोधन के उपरांत महाविद्यालय में सभी विद्यार्थियों एवं कार्मिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ हुआ।
