श्री वैष्णव जल सेवा समिति डिग्गी की नई कार्यकारिणी गठित

डिग्गी में श्री वैष्णव जल सेवा समिति की आम सभा में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण।

डिग्गी (मालपुरा)। श्री वैष्णव जल सेवा समिति, डिग्गी (मालपुरा) की आम सभा का आयोजन बुधवार, 12 अगस्त 2026 को किया गया। आम सभा की अध्यक्षता कल्याण महाराज एवं रामराज बागड़ी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में संरक्षक नारायण हनुतिया, कन्हैया लाल चौसला एवं चिरंजीलाल चावंडिया को जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष भैरू लाल बाबूलाल (चकचरणवास), सचिव मदन लाल (कुहाड़ा), कोषाध्यक्ष राजेन्द्र वैष्णव (नयागांव), उपाध्यक्ष रामोतार वैष्णव (गडूडा) एवं बनवारी वैष्णव (बूढ़ी) बनाए गए।

इसी प्रकार सह-सचिव लोकेश स्वामी (नुक्कड़), सह-कोषाध्यक्ष ओम वैष्णव (गरजेड़ा), तथा मीडिया प्रभारी दुर्गा लाल (सापुण्दा) एवं वैष्णु (लक्ष्मीपुरा) को नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी के सदस्यगण में मोहन, सूर्य प्रकाश, राकेश वैष्णव एवं रवि वैष्णव शामिल हैं।

नवगठित कार्यकारिणी ने श्री वैष्णव जल सेवा समिति के माध्यम से जनसेवा एवं समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *