श्रावण महोत्सव में कालाभाटा महादेव मंदिर में होगी सहस्त्र जलधारा

केकड़ी। मेवदाकलां स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री कालाभाटा महादेव मंदिर में श्रावण महोत्सव 2026 के तहत 24 अगस्त को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। योगीराज श्री हीरानाथ जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 11 पंडितों द्वारा सहस्त्र जलधारा, नमक-चमक के पाठ, अभिषेक, पूजा, जप-अनुष्ठान एवं महाआरती की जाएगी।
वेदाचार्य पंडित नंदकिशोर शर्मा मेवदाकलां के आचार्यत्व में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में सोमवार को दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। शाम को महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती के पश्चात योगीराज श्री हीरानाथ जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन होगा।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम प्राचीन सिद्धपीठ श्री कालाभाटा महादेव के आशीर्वाद एवं परम तपस्वी गुरुदेव श्री श्री 1008 सिद्ध योगीराज श्री देवनाथ जी महाराज की कृपा से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं।आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने और धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *