प्रधान गुर्जर की सड़क हादसे में मौत के बाद गुर्जर समाज का आक्रोश, अजमेर-कोटा हाईवे जाम

प्रधान गुर्जर की मौत के बाद हाईवे जाम कर प्रदर्शन करते गुर्जर समाज के लोग।

केकड़ी। अजमेर-कोटा राजमार्ग पर गुरुवार को भांडावास के निकट कार की टक्कर से स्कूटी सवार घटियाली निवासी प्रधान गुर्जर की मौत के मामले में शुक्रवार को गुर्जर समाज के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर समाज के लोग सुबह से ही राजकीय जिला अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे रहे। बाद में आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक अस्पताल के बाहर अजमेर-कोटा राजमार्ग जाम कर दिया।
समाज की प्रमुख मांगों में दुर्घटना के जिम्मेदार बताए जा रहे पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई सहित अन्य मांगें शामिल हैं। हाईवे जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राजेश मील मौके पर मौजूद रहे। वहीं अजमेर से एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला भी केकड़ी के लिए रवाना हुए। मौके पर नसीराबाद डीएसपी लक्ष्मणराम सहित केकड़ी सिटी, केकड़ी सदर, सावर, सरवाड़, सराना, भिनाय, नसीराबाद सिटी, नसीराबाद सदर एवं श्रीनगर थाना पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत कराने और हाईवे पर यातायात सुचारू कराने के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल अस्पताल परिसर और हाईवे पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *