ओमप्रकाश यादव बने NSUI राजस्थान के प्रदेश सचिव

ओमप्रकाश यादव

केकड़ी। NSUI शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार अजमेर जिले के बिडला निवासी ओमप्रकाश यादव को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) राजस्थान का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश कार्यालय जयपुर से जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक 188/NSUI/2026 के माध्यम से यह नियुक्ति की गई।

नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संगठन को ओमप्रकाश यादव से पूर्ण विश्वास है कि वे NSUI को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

ओमप्रकाश यादव की नियुक्ति पर NSUI कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान की उम्मीद जताई। नियुक्ति पत्र पर NSUI राजस्थान के संगठन महासचिव मुकेश नराणियां के हस्ताक्षर हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *