
केकड़ी। युवा नेता एवं पीसीसी सदस्य सागर शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को सरवाड़ स्थित बंक्यारानी माता मंदिर परिसर में ग्रामीण कार्यकर्ताओं और युवाओं का उत्साह देखने को मिला। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सागर शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया और साफा बांधकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं में सागर शर्मा के साथ फोटो खिंचवाने, साफा पहनाने और शुभकामनाएं देने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
सागर शर्मा ने इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आत्मीयता से मुलाकात की तथा सभी का आभार जताया। ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने कहा कि सागर शर्मा लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच सक्रिय रहते हैं और सुख-दुख में साथ खड़े नजर आते हैं। युवाओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका सहज व्यवहार ही उनकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण है।

जन्मदिन समारोह के दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह संकेत दिया कि सागर शर्मा का संगठन और युवाओं के साथ जुड़ाव लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए आने वाले समय में भी क्षेत्र के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
