केकड़ी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आज, निकाय चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

केकड़ी। नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को केकड़ी में महत्वपूर्ण कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नगर पालिका चुनाव के लिए आवेदन करने वाले संभावित प्रत्याशी शामिल होंगे। सम्मेलन को निकाय चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 23 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे अजमेर रोड स्थित पुराने स्वास्तिक हॉस्पिटल भवन में आयोजित होगा। सम्मेलन में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, प्रदेश प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा, जिला प्रभारी सुभाष वर्मा, नरेंद्र सिंह एवं गोपाल गुर्जर सहित विभिन्न वार्डों के प्रभारी मौजूद रहेंगे।

सम्मेलन में नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्डवार संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। भाजपा की ओर से सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं चुनाव के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया गया है।

पार्टी ने विशेष रूप से सभी आवेदनकर्ताओं से अपने समर्थकों के साथ सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है। ऐसे में सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों के जुटने की उम्मीद है। निकाय चुनाव से पहले होने वाले इस सम्मेलन पर राजनीतिक हलकों की भी नजर रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *