केकड़ी पालिका चुनाव: 21 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम, वार्ड 12 में चार ने छोड़ा मैदान


केकड़ी। नगरपालिका आम चुनाव 2026 के तहत नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ होने लगी है। नगरपालिका के सभी वार्डों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को हुई थी। इसके बाद 2 सितंबर को दो तथा 3 सितंबर को 19 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली। इस तरह कुल 21 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान से नाम वापस लिया।



रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम केकड़ी की ओर से जारी प्रेस-नोट के अनुसार नाम वापस लेने वाले सभी प्रत्याशी निर्दलीय हैं। सबसे अधिक नाम वार्ड 12 से चार प्रत्याशियों ने वापस लिए। यहां मोहम्मद सलीम, आसिफ, दीपक कुमार आचार्य और हेमराज ने नाम वापस लिया।

इसी तरह वार्ड 17 और 21 से दो-दो प्रत्याशियों ने अभ्यर्थिता वापस ली। वार्ड 17 से प्रधान सैनी और राजेश कुमार माली तथा वार्ड 21 से मौहम्मद गुलजार और लक्ष्मण सिंह ने नाम वापस लिया। वार्ड 30 से मकबूल और रजिया बानु ने भी चुनाव मैदान छोड़ दिया।

इन वार्डों में वापस हुए नाम

वार्ड 4 से भावना शर्मा, वार्ड 5 से विनोद कुमार आचार्य, वार्ड 8 से यासीन, वार्ड 18 से प्रधान माली, वार्ड 24 से साजिद खान, वार्ड 25 से मोहम्मद असलम, वार्ड 26 से नारायण परेवा, वार्ड 31 से सुरेश माली, वार्ड 34 से दिनेश, वार्ड 37 से आशीष कुमार जैन और वार्ड 39 से तरूण कुमार ने भी अपनी अभ्यर्थिता वापस ली।

21 निर्दलीय प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब चुनावी मैदान में बचे प्रत्याशियों को लेकर मुकाबले के समीकरण स्पष्ट हो गए हैं। आगामी चुनाव में कई वार्डों में सीधा मुकाबला बनने की संभावना है, जबकि कुछ वार्डों में बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *