राजकीय महाविद्यालय में NSS का एकदिवसीय कैंप आयोजित

राजकीय महाविद्यालय के NSS कैंप में ‘माई भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण करते स्वयंसेवक।


50 से अधिक स्वयंसेवकों ने ‘माई भारत’ पोर्टल पर कराया पंजीकरण

केकड़ी। राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत प्रथम एकदिवसीय कैंप आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रजनी ने मां सरस्वती के पूजन एवं NSS लक्ष्य गीत के साथ किया।

प्रथम सत्र में पूर्व कार्यक्रम प्रभारी एवं सहायक प्रोफेसर ज्योति मीणा ने स्वयंसेवकों को NSS के इतिहास, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. रजनी ने राष्ट्र एवं समाज हित में NSS की भूमिका पर प्रकाश डाला। सत्र के अंत में स्नेहल वैष्णव ने स्वयंसेवकों को कर्तव्यों एवं सेवा की शपथ दिलाई।

द्वितीय सत्र में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आनंद पाराशर एवं कंप्यूटर प्रभारी अक्षा शेख के निर्देशन में 50 से अधिक स्वयंसेवकों का ‘माई भारत’ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया। विद्यार्थियों को पोर्टल के महत्व की जानकारी देने के साथ VBYLD क्विज भी करवाई गई। इस दौरान डॉ. शहजाद अली, प्रवीण वर्मा, मनोज कुमार ढाका, सुमन मीणा, पुष्पेंद्र यादव सहित गैर-शैक्षणिक कर्मचारी हर्षित एवं कुसुम उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *