केकड़ी में सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, 9 राउंड में खुलेगा 99 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा



केकड़ी। नगर पालिका चुनाव के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिक गई हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, केकड़ी स्थित मतगणना केंद्र पर रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना कुल 9 राउंड में पूरी कराई जाएगी। इस दौरान चुनाव मैदान में उतरे 99 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था सहित आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जैसे-जैसे राउंड के परिणाम सामने आएंगे, वैसे-वैसे शहर में राजनीतिक तस्वीर भी साफ होती जाएगी। भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों की नजर हर राउंड के परिणाम पर रहेगी।9 राउंड की मतगणना के दौरान शुरुआती रुझान सामने आने के साथ ही प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर चर्चाओं का दौर तेज होगा। हालांकि अंतिम परिणाम सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। केकड़ी नगर पालिका में किस दल का बोर्ड बनेगा, इसको लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर शहर की चौपालों तक उत्सुकता बनी हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *