
बैंड-बाजों के साथ मुख्य बाजार से निकली ध्वज यात्रा, तेजाजी मंदिर में पूजा के बाद नगरपालिका परिसर में हुई स्थापना
केकड़ी। तेजा मेले के शुभारंभ की तैयारियों के तहत रविवार को केकड़ी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तेजा मेले के ध्वज की विधिवत पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई। सुबह 9:15 बजे चारभुजा मंदिर में अधिशासी अधिकारी एवं तहसीलदार सत्यनारायण लौहार की मौजूदगी में ध्वज की पूजा-अर्चना की गई।
इसके बाद परंपरानुसार बैंड-बाजों के साथ ध्वज यात्रा चारभुजा मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए अजमेर रोड स्थित तेजाजी मंदिर पहुंची। यहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ध्वज को नगरपालिका परिसर लाया गया, जहां तेजा मेले के ध्वज की विधिवत स्थापना की गई।
ध्वज स्थापना के साथ ही शहर में तेजा मेले को लेकर उत्साह का माहौल नजर आया। धार्मिक आस्था और वर्षों पुरानी परंपरा के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारियों सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान रामगोपाल डांगा, विमल कुमार दाधीच, मइनुद्दीन शेख, राकेश कुमार पारीक, महावीर शर्मा सहित नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।