इंदिरा मूंदड़ा कादेड़ा माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष मनोनीत

कादेड़ा कस्बे में बुधवार को माहेश्वरी समाज की नवगठित महिला मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी।

केकड़ी 23 सितंबर- कादेड़ा कस्बे में बुधवार को जिला माहेश्वरी मंडल के दिशा-निर्देश पर महिला माहेश्वरी मंडल की नवगठित कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला सचिव मोनिका भंसाली, कोषाध्यक्ष रेणु देवी पोरवाल एवं संगठन मंत्री माया ईनाणी के सानिध्य में आयोजित बैठक में इंदिरा मूंदड़ा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कार्यकारिणी में दीपिका मूंदड़ा को सचिव, कांता जागेटिया को कोषाध्यक्ष, मंजू जागेटिया को संगठन मंत्री, बीना बांगड़ को उपाध्यक्ष तथा चंदा जागेटिया को सहसचिव बनाया गया। वहीं सूरज देवी मूंदड़ा को संरक्षक और सुमन मूंदड़ा को परामर्शदाता की जिम्मेदारी दी गई।

कार्यकारिणी गठन में मंजू जागेटिया, सीमा मूंदड़ा, अरुणा मूंदड़ा एवं मनभर मूंदड़ा प्रस्तावक रहे। नवगठित कार्यकारिणी को जिला अध्यक्ष सत्यनारायण न्याति एवं जिला संगठन मंत्री माया ईनाणी ने माहेश्वरी समाज के संगठनात्मक कार्यों और आगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *