
केकड़ी। राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान, केकड़ी में ANM प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित 60 सीटों के विरुद्ध पांच गुना अभ्यर्थियों की ऑफलाइन काउंसलिंग मंगलवार, 29 सितंबर को आयोजित होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संस्थान परिसर में चलेगी। इसके लिए संस्थान की ओर से श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दी गई है।
संस्थान में ANM प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले ऐसे सभी अभ्यर्थी, जो निर्धारित श्रेणीवार कटऑफ के अंतर्गत आते हैं, उन्हें काउंसलिंग में उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान, केकड़ी पहुंचना होगा।
काउंसलिंग के दौरान श्रेणीवार उपलब्ध 60 सीटों के विरुद्ध अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित नियमों एवं प्रचलित दिशा-निर्देशों के अनुसार गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा। संस्थान की ओर से अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है।
