पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा सरवाड़ थाने के बाहर धरने पर बैठे

जिला परिषद प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिया धरना

सरवाड़। कांग्रेस के वार्ड नंबर 12 से जिला परिषद प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी के मामले में पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा सरवाड़ पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे हैं। प्रत्याशी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। मामले को लेकर पुलिस थाने के बाहर धरना जारी है।

सरवाड़ पुलिस थाने के बाहर जिला परिषद प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *