केशव विद्यापीठ कॉलेज केकड़ी की महिला वॉलीबॉल टीम ने हासिल किया तृतीय स्थान

39वीं अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने बढ़ाया केकड़ी का गौरव

केकड़ी। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर की ओर से आयोजित 39वीं अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में केशव विद्यापीठ कॉलेज, केकड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल से प्रतियोगिता में जगह बनाई और महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय, शाहपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

टीम की इस सफलता पर महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य मोनू शर्मा, टीम मैनेजर विशाल सेन एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *