बीएससी सेमेस्टर-IV के परिणाम में केशव विद्यापीठ  कॉलेज केकड़ी की छात्राओं ने गाड़े सफलता के झंडे

कृष्णा कुमारी साहू 87.63 प्रतिशत अंकों के साथ रही अव्वल, अनुराधा जांगिड़ और आकांक्षा डांगी ने भी हासिल किए शानदार अंक

केकड़ी। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर की ओर से हाल ही में घोषित बीएससी पार्ट द्वितीय (सेमेस्टर-IV) के परीक्षा परिणाम में अजमेर रोड स्थित केशव विद्यापीठ कॉलेज, केकड़ी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। परिणाम में छात्राओं ने शानदार अंक अर्जित कर अपनी मेहनत, लगन और शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया।

परीक्षा परिणाम में कृष्णा कुमारी साहू पुत्री दशरथ साहू ने 87.63 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनुराधा जांगिड़ पुत्री दिनेश जांगिड़ ने 86.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा आकांक्षा डांगी पुत्री मनोज कुमार ने 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

तीनों छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। छात्राओं की उपलब्धि को उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और अध्ययन के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *