
जिला स्तर पर मिली अहम जिम्मेदारी, ग्रामीणों एवं समर्थकों में खुशी की लहर, दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
केकड़ी। ग्राम पंचायत मोलकिया के नवनिर्वाचित सरपंच जयसिंह गुर्जर को अजमेर जिला सरपंच संघ में उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला स्तर पर अहम पद मिलने से मोलकिया सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों एवं समर्थकों ने जयसिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जयसिंह गुर्जर को जिला सरपंच संघ में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे मोलकिया ग्राम पंचायत के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वहीं, समर्थकों ने विश्वास जताया कि जयसिंह गुर्जर सरपंचों की समस्याओं को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।