

मिस्टर फ्रेशर पवन शर्मा और मिस फ्रेशर मोनिका बैरवा चुने गए, शैक्षणिक एवं खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
केकड़ी, 4 नवंबर। कस्बे के अजमेर रोड स्थित केशव विद्यापीठ कॉलेज में बुधवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में ‘तरंग-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। संगीत की मधुर धुनों, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मॉडलिंग, मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं और दर्शकों की तालियों व हुटिंग के बीच पूरा महाविद्यालय परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था के जयप्रकाश वैष्णव एवं प्राचार्य मोनू शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिप्रा वैष्णव ने गणेश वंदना की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। संस्था के विष्णु प्रसाद वैष्णव ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए छात्र जीवन में अनुशासन, संस्कार और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य मोनू शर्मा ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किरण वैष्णव ने राजस्थानी नृत्य, खुशी मीणा एवं आशाराम ने फौजी साहब नृत्य, काजल एवं कोमल ने पैरोडी नृत्य और नीतू कुम्हार ने राजस्थानी नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। वंश, रोहित, गौरव, सुरेंद्र एवं गौतम की पैरोडी प्रस्तुति ने खूब मनोरंजन किया। अंजली एवं दीपिका के थिरक-थिरक राजस्थानी नृत्य, कोमल बैरवा एवं प्रिया चौधरी के पीली लुगड़ी नृत्य तथा दिव्या राजावत की हरियाणवी नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अक्षित शर्मा ने रैप सॉन्ग और कृष्ण भगवान पर आधारित गायन प्रस्तुति दी। वहीं चंचल शर्मा के खम्मा घणी नृत्य ने राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेरी।महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के तृतीय वर्ष के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बीएससी छठे सेमेस्टर में विष्णु जाट, कोनिका आचार्य एवं तनिषा जीनगर तथा बीए छठे सेमेस्टर में खुशबू जाट, टीना साहू एवं कुलादित्य सिंह राठौड़ को सम्मानित किया गया।महाविद्यालय की खेल उपलब्धियों के लिए सक्षम सोनी को वॉलीबॉल में वेस्टर्न जोन में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। वॉलीबॉल बालिका टीम की चंचल, ममता, गायत्री, प्रतिज्ञा, मोनिका, बरखा, कृष्णा खारोल, कृष्णा गुर्जर एवं अनीता को भी सम्मानित किया गया। वहीं मोनिका कुमारी बैरवा को इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता में सहभागिता एवं उपलब्धि के लिए सम्मान मिला।कार्यक्रम के दौरान रंगोली, सलाद, मेहंदी, पठन, वाद-विवाद एवं नशा मुक्ति पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में अंजली नरुका, अंजली शर्मा एवं अक्षिता का समूह प्रथम, काजल सैनी, कोमल सैनी, गुलनाज एवं पिंकी का समूह द्वितीय तथा तनिषा बोयत का समूह तृतीय रहा। सलाद प्रतियोगिता में काजल एवं कोमल प्रथम, आशाराम, सुरेंद्र, खुशी एवं सुनीता द्वितीय तथा खुशी एवं खुशबू तृतीय स्थान पर रहे।मेहंदी प्रतियोगिता में गुलनाज, चंचल एवं खुशी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला। पठन प्रतियोगिता में मोनिका कुमारी प्रथम, काजल द्वितीय एवं पवन शर्मा तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आशाराम प्रथम एवं वंश द्वितीय रहे। नशा मुक्ति पोस्टर प्रतियोगिता में रोहित कुमार सैनी प्रथम, गायत्री प्रजापत एवं तनिषा बोयत द्वितीय तथा वंश विश्वकर्मा एवं पायल राव तृतीय स्थान पर रहे।इसके अलावा बैंगल्स, बिंदी एवं गुब्बारा खेल प्रतियोगिताओं के साथ मॉडलिंग और परिचय सत्र का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पवन शर्मा को मिस्टर फ्रेशर एवं मोनिका बैरवा को मिस फ्रेशर चुना गया। समापन अवसर पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति हुई।इस अवसर पर प्रहलाद कुमावत, सोनू चौधरी, सुरेश कुमार मीणा, सीपी शर्मा, विशाल सेन, श्वेता पंचोली, परवीन बानो, विष्णु प्रसाद वैष्णव, दिनेश कुमार जैन, महावीर प्रसाद सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धनराज मीणा ने किया।

