
गुलनाज बानो ने 86.72 प्रतिशत अंक हासिल कर केकड़ी क्षेत्र में किया टॉप, ऐश्वर्या सिंह 86.36 और पिंकी नरूका 84.72 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं अव्वल
केकड़ी। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU), अजमेर द्वारा घोषित द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में केकड़ी के केशव विद्यापीठ कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
परिणाम में गुलनाज बानो पुत्री मोहम्मद इमरान खान ने 86.72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ऐश्वर्या सिंह पुत्री भंवर सतवेन्द्र सिंह ने 86.36 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा पिंकी नरूका पुत्री राजेंद्र सिंह ने 84.72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
छात्राओं की इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों ने प्रतिभावान छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि कॉलेज की छात्राएं लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता का परचम लहरा रही हैं।
कॉलेज प्रबंधन ने प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए बीएससी एवं बीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से प्रवेश लेने की अपील की है।