बघेरा में स्टार राणा ग्रेनाइट पर लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

बघेरा में स्टार राणा ग्रेनाइट पर लगी आग को ग्रामीणों ने मशक्कत कर बुझाया, तत्परता से टला बड़ा हादसा।
बघेरा में स्टार राणा ग्रेनाइट पर लगी आग को ग्रामीणों ने मशक्कत कर बुझाया, तत्परता से टला बड़ा हादसा।

बघेरा। कस्बे में कन्नौज रोड स्थित ओलिया बाबा की दरगाह के पास स्टार राणा ग्रेनाइट में आज अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत और सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।

समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और इससे हुए नुकसान का पता नहीं चल पाया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *