

बघेरा, 16 अक्टूबर श्री रामनवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित रामलीला में सातवें दिवस पर बहुत ही भावुक प्रसंगो की लीला का मंचन किया गया।
मंडल प्रवका ललित नामा ने बताया कि प्रभू की इस लीला का स्थानीय कलाकारो द्वारा मंचन किया जा रहा हैं। सातवें दिवस की लीला का पर्दा मामाशाह महेन्द्र पाटनी किशनगढ की तरफ से खोला गया। लीला का शुभारम्भ भगवान राम, लक्ष्मण, सीता नेव रामायण जी की भव्य महाआरती के साथ शुरू हुआ। लीला में गुरुवार को राजा दशरथ का राम के वन जाने पर विलाप व राजा दशरथ मरण, श्रीराम केवट संवाद, केवट द्वारा श्रीराम के चरण धोने जैसी लीला का बहुत मार्मिक व भावुक कर देने वाला सजीव चित्रण का मंचन किया गया जिसे देखकर श्रद्धालुगण भाव विभोर हो गये। भगवान राम की लीला को देखने के लिए नयागाँव कुमावतान, सलारी, हिसामपुर, काबरिया, हरिराम पुरा, थली मोड़ सहित पूरा गाँव उमड़ पड़ा। लीला को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही हैं।