केकड़ी 30 जुलाई

बघेरा स्थित बिजासन माता के कुंड में स्नान करते समय पैर फिसलने से एक महिला की डूबने से मौत हो गई। महिला की पहचान सल्लारी निवासी रोशन गुर्जर उम्र . 35 वर्ष के रूप में हुई है। यह घटना तब सामने आई जब शाम को एक किसान ने कुंड में शव तैरता देखा।

जानकारी के अनुसार, महिला कुंड में स्नान कर रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। चूंकि यह स्थान सुनसान था, इसलिए घटना के तुरंत बाद किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। शाम को अपनी गाय-भैंसें लाने गए एक किसान ने पानी में एक महिला का शव तैरते हुए देखा। उसने तुरंत गांव में जाकर इसकी सूचना दी।सूचना मिलने पर गांव के सरपंच लालाराम जाट ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर स्थानीय लोग और सिटी थाना पुलिस में पहुंची। महिला के पति रतिराम ने शव की पहचान अपनी पत्नी रोशन के रूप में की। स्थानीय लोगों ने महिला को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा कुंड में स्नान करते समय पैर फिसलने के कारण हुआ।
