विधायक शत्रुघ्न गौतम के साथ बाइक पर सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे पूर्व पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

भाजपा कार्यालय में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठे पूर्व पालिका अध्यक्ष कमल साहू।

केकड़ी। नगर पालिका चुनाव से पहले केकड़ी की राजनीति में बुधवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने विधायक शत्रुघ्न गौतम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपनी नई राजनीतिक पारी का आगाज किया। विधायक के साथ बाइक पर पूर्व पालिका अध्यक्ष का भाजपा कार्यालय पहुंचना शहर में चर्चा का विषय बन गया।

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कमलेश साहू का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कमलेश साहू के भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस के लिए स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं भाजपा के लिए इसे नगर पालिका चुनाव से पहले महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है।

विधायक शत्रुघ्न गौतम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे पूर्व पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू।


पूर्व पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू को अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर विधायक शत्रुघ्न गौतम का भाजपा कार्यालय पहुंचना खासा चर्चा में रहा। दोनों के एक साथ बाइक पर पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया।


कमलेश साहू का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होना ऐसे समय हुआ है, जब केकड़ी में नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष के भाजपा में आने से शहर की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। साहू के नगर पालिका से जुड़े अनुभव और स्थानीय राजनीतिक संपर्कों को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


कमलेश साहू लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे और पालिका अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। ऐसे में उनका भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए नुकसान और भाजपा के लिए फायदा माना जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि साहू के अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

अब कमलेश साहू के भाजपा में शामिल होने के बाद केकड़ी की नगर पालिका राजनीति में आगे क्या नए समीकरण बनते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *