केकड़ी। न्यू अनाज मंडी केकड़ी में शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को विभिन्न कृषि जिंसों के भाव में कारोबार हुआ। मंडी में सरसों के लेब के अनुसार भाव गुणवत्ता के आधार पर 7330 से 8101 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। वहीं जीरा 15,000 से 18,500 रुपए, कलौंजी 14,000 से 17,500 रुपए तथा धनिया 9,000 से 14,000 रुपए प्रति क्विंटल बिका।
चना के भाव 5,700 से 5,950 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सौफ 6,000 से 10,000 रुपए, अजवाइन 12,000 से 15,500 रुपए, गेंहू 2,530 से 2,600 रुपए तथा जौ 2,400 से 2,550 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
मंडी में नई मूंग के भाव 6,500 से 7,200 रुपए, उड़द 8,000 से 8,500 रुपए, देसी नई ज्वार 4,500 से 5,500 रुपए, ग्वार 5,000 से 5,700 रुपए तथा तारामीरा 5,800 से 6,200 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
सरसों के लेब अनुसार भाव:
लेब 42 — 8,101 रुपए
लेब 41 — 7,911 रुपए
लेब 40 — 7,715 रुपए
लेब 39 — 7,521 रुपए
लेब 38 — 7,330 रुपए
लेब 37 — 7,135 रुपए प्रति क्विंटल।
मंडी में कृषि जिंसों की आवक और गुणवत्ता के अनुसार भावों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
