ताइक्वांडो में केकड़ी के खिलाड़ियों ने फिर बढ़ाया मान, तीन पदक जीते

एमडीएसयू की अंतरविश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले केकड़ी के खिलाड़ी अंकित वैष्णव, निखिल बड़गुर्जर व अमन कोच नीलेश नामा के साथ।

अजमेर में आयोजित 39वीं एमडीएसयू अंतरविश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंकित वैष्णव ने जीता रजत, निखिल बड़गुर्जर और अमन ने कांस्य पदक हासिल किए

केकड़ी। महार्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एमडीएसयू), अजमेर की 39वीं अंतरविश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में केकड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। अजमेर के सोफिया गर्ल्स कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में मारुति मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

अकादमी के कोच नीलेश नामा ने बताया कि प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें अंकित वैष्णव ने रजत पदक हासिल किया, जबकि निखिल बड़गुर्जर और अमन ने कांस्य पदक जीतकर केकड़ी को गौरवान्वित किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर केकड़ी शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कोच नीलेश नामा सहित सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शहरवासियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *