मेवदाकलां विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

केकड़ी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेवदाकलां में प्रवीण कुमार शर्मा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश-2, केकड़ी के निर्देशन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रवीण कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, उससे होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा नशे की रोकथाम के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ भी दिलाई।
उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से इस सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया।

मेवदाकलां विद्यालय में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रवीण कुमार शर्मा


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था प्रधान जितेंद्र उपाध्याय ने विद्यालय परिवार की ओर से अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश का स्वागत किया। उन्होंने ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को नशे जैसी बुराई से मुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *