सरवाड़। राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिए गए प्रेरणादायी संबोधन का सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महाविद्यालय की प्राचार्य शमा खान ने बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत सभी कार्मिकों एवं छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान सहायक आचार्य तृप्ति बरवड़, मीरा मीणा, रवि बुगालिया सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
