1 अगस्त से केकड़ी आगार की नई समय-सारणी लागू, 8 मार्गों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

देवली, भीलवाड़ा, ब्यावर, कोटा, अजमेर, किशनगढ़ व अराई सहित दर्जनों गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
केकड़ी 31 जुलाई -राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के केकड़ी आगार की नई समय-सारणी 1 अगस्त से लागू होगी। मुख्य प्रबंधक की ओर से जारी आदेश के अनुसार जनता एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर आठ प्रमुख मार्गों पर साधारण बस सेवाओं का संचालन किया जाएगा। नई व्यवस्था से केकड़ी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की जिला मुख्यालयों और प्रमुख कस्बों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
नई समय-सारणी के अनुसार केकड़ी-देवली मार्ग पर प्रतिदिन तीन फेरे संचालित होंगे। पहली बस सुबह 6:30 बजे केकड़ी से नाईखेड़ा, मोलकिया, कालेड़ा और बोगला होते हुए देवली पहुंचेगी तथा सुबह 7:45 बजे देवली से रामथला, मालेड़ा और नेगड़िया होते हुए वापस केकड़ी आएगी। दूसरी सेवा सुबह 9:30 बजे केकड़ी से बूंदी के लिए रवाना होगी तथा दोपहर 1:00 बजे बूंदी से केकड़ी लौटेगी। तीसरी बस शाम 4:30 बजे केकड़ी से देवली जाएगी और शाम 6:00 बजे देवली से वापस केकड़ी आएगी।

राजस्थान रोडवेज फाइल फोटो

केकड़ी-भीलवाड़ा मार्ग पर सुबह 7:30 बजे बस रामपाली, नागोला, चापानेरी, बिजयनगर और गुलाबपुरा होते हुए भीलवाड़ा पहुंचेगी। वहीं 12:45 बजे भीलवाड़ा से बस शाहपुरा, फुलिया, केकड़ी (शाम 4:45 बजे), उनियारा, झाड़ली और देवल होते हुए लाम्बाहरिसिंह तक जाएगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन सुबह 6:30 बजे लाम्बाहरिसिंह से यही बस वापस भीलवाड़ा के लिए रवाना होगी।
केकड़ी-ब्यावर मार्ग पर सुबह 10:00 बजे बस रामपाली, जालिया, नागोला, भिनाय, बांदनवाड़ा और मसूदा होते हुए ब्यावर पहुंचेगी। दोपहर 2:15 बजे ब्यावर से बस कोटा के लिए रवाना होगी। वापसी में शाम 5:00 बजे कोटा से बस ब्यावर पहुंचेगी तथा अगले दिन सुबह 7:30 बजे ब्यावर से मसूदा, शेरगढ़, बिजयनगर, देवलिया, चापानेरी और नागोला होते हुए केकड़ी आएगी।
केकड़ी-कोटा मार्ग पर दोपहर 12:30 बजे बस सावर, पंडेर, जहाजपुर, शक्करगढ़, सथूर और बूंदी होते हुए कोटा पहुंचेगी। वहीं कोटा से भिनाय रात्रि विश्राम वाली सेवा संचालित होगी। अगले दिन सुबह 7:00 बजे भिनाय से बस केकड़ी होते हुए ब्यावर जाएगी। इसके अलावा दोपहर 1:15 बजे केकड़ी से ब्यावर तथा शाम 5:30 बजे ब्यावर से केकड़ी के लिए भी नियमित सेवा संचालित होगी।
केकड़ी-अराई मार्ग पर शाम 5:30 बजे बस सरवाड़, कासीर और आकोड़िया होते हुए अराई पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन सुबह 6:45 बजे अराई से चौसला और रारी होते हुए किशनगढ़ जाएगी तथा सुबह 7:30 बजे किशनगढ़ से अराई, बोराड़ा और सरवाड़ होते हुए केकड़ी पहुंचेगी।
इसी प्रकार केकड़ी-अजमेर मार्ग पर सुबह 10:30 बजे बस सरवाड़, गोयला, सराना और नसीराबाद होते हुए अजमेर पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 1:00 बजे अजमेर से बस नसीराबाद, रामसर, बोराड़ा, फतेहगढ़ और सरवाड़ होते हुए केकड़ी आएगी।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार नई समय-सारणी लागू होने से केकड़ी क्षेत्र के मोलकिया, बोगला, नागोला, रामपाली, चापानेरी, बिजयनगर, गुलाबपुरा, मसूदा, भिनाय, जहाजपुर, सावर, सरवाड़, नसीराबाद, किशनगढ़ और अराई सहित दर्जनों गांवों व कस्बों के यात्रियों को नियमित एवं सुविधाजनक बस सेवा उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा मरीजों के आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *