मेवदाकला में गुरु पूर्णिमा पर 278 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित, स्टाफ ने पेश की जनसहभागिता की मिसाल

केकड़ी 29 जुलाई -गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मेवदाकलाँ में विद्यालय परिवार ने आपसी सहयोग और जनसहभागिता का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 278 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीबीईओ केकड़ी रणजीत जाट ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि एक सच्चे गुरु का दायित्व केवल पाठ्य ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनना भी है।

मेवदाकलाँ गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित करते मुख्य अतिथि

प्रधानाचार्य जितेन्द्र उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय के समस्त स्टाफ ने टीम भावना के साथ सहयोग कर विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग उपलब्ध कराए, जो समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है।
विशिष्ट अतिथि छोटूराम गुजराल ने गुरु की महिमा बताते हुए विद्यार्थियों से अनुशासित एवं संस्कारवान नागरिक बनने का आह्वान किया। वहीं देवीलाल बगालिया ने गुरुजनों द्वारा बताए मार्ग पर चलने तथा सदैव सत्य बोलने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार मित्तल द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए ₹21 हजार का सहयोग प्रदान करने पर विद्यालय परिवार एवं अतिथियों ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया। इस दौरान गोपाल लाल धोल्या, रामधन जाखड़, गणेश लाल, वीरेन्द्र कुमार मित्तल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *