बारहठ महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित, भारतीय ज्ञान परंपरा पर दिया जोर

शाहपुरा, 30 जुलाई। श्री प्रतापसिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) के तत्वावधान में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. श्याम सुन्दर भट्ट ने महाभारत सहित विभिन्न ऐतिहासिक उदाहरणों के माध्यम से शिक्षक की महत्ता और भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देता है तथा राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका सर्वोपरि है।

श्री प्रतापसिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा में आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य वक्ता डॉ. श्याम सुन्दर भट्ट।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं महासंघ के जिला अध्यक्ष डॉ. पुष्करराज मीणा ने की। उन्होंने पंचतंत्र की कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर वीर शहीद क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ, केसरी सिंह बारहठ और जोरावर सिंह बारहठ के योगदान को भी स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रचार प्रमुख धर्मनारायण वैष्णव सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में स्थानीय इकाई सचिव प्रियंका ढाका ने आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रो. दिग्विजय सिंह ने किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *