कोटा–ब्यावर रोडवेज बस सेवा शुरू, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

केकड़ी 02 अगस्त -क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर रविवार को कोटा–ब्यावर रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। बस के पहली बार इस मार्ग पर पहुंचने पर मेहरूकलां, गोठड़ा चौराहा, देवपुरा चौराहा, कादेड़ा कस्बा, सदर बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चालक-परिचालक का माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ बस सेवा के शुभारंभ पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कोटा–ब्यावर रोडवेज बस सेवा के शुभारंभ पर विभिन्न स्थानों पर चालक-परिचालक का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत करते जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण।

क्षेत्रवासियों ने इस नई बस सेवा को केकड़ी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को कोटा, केकड़ी और ब्यावर के बीच आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। लोगों ने बस सेवा शुरू कराने के लिए केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।स्वागत कार्यक्रम में भाजपा श्रीगणेश चौकी मंडल कादेड़ा के मंडल अध्यक्ष गजराज कीर, मंडल प्रतिनिधि आशाराम वैष्णव, प्रशासक रामस्वरूप गुर्जर, मंडल महामंत्री दीपक मून्दडा, उपाध्यक्ष हेमंत छीपा, गिरधर सिंह, सुरेश शर्मा, रामगोपाल पाटीदार, शिवराज गुर्जर, महेन्द्र जैन, रामराज माली, अमित जोशी, कैलाशचंद मेघवंशी, हरिभाई हलवाई सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
बस का गणेशजी की चौकी, काचरिया, भीमडावास, कादोलाई चौराहा तथा केरोट ग्राम पंचायत में भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरे मार्ग पर लोगों ने नई बस सेवा के सफल संचालन की शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *