केकड़ी 3 जुलाई- न्यू अनाज मंडी, केकड़ी में सोमवार को कृषि जिंसों की खरीद-फरोख्त के दौरान सरसों के भावों में मजबूती का रुख देखने को मिला। सरसों की सर्वोच्च गुणवत्ता लेब-42 का भाव ₹8,063 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि लेब-41 ₹7,870, लेब-40 ₹7,680, लेब-39 ₹7,490, लेब-38 ₹7,295 और लेब-37 ₹7,105 प्रति क्विंटल रहा।
मंडी में अन्य प्रमुख फसलों के भाव भी किसानों के लिए उत्साहजनक रहे। चना ₹5,600 से ₹5,825, जीरा ₹15,000 से ₹18,500, कलौंजी ₹14,000 से ₹18,000, धनिया ₹9,000 से ₹14,000, अजवाइन ₹12,000 से ₹14,500 तथा सौंफ ₹6,000 से ₹10,000 प्रति क्विंटल बिकी।अनाज वर्ग में गेहूं ₹2,530 से ₹2,600, जौ ₹2,400 से ₹2,550, नया मूंग ₹6,500 से ₹7,500, उड़द ₹8,000 से ₹9,200, देसी नई ज्वार ₹4,500 से ₹5,500, ग्वार ₹5,000 से ₹5,600 तथा तारामीरा ₹5,800 प्रति क्विंटल के भाव रहे।व्यापारियों के अनुसार मंडी में सरसों और मसाला फसलों की मांग बनी हुई है, जिससे इनके भाव मजबूत बने हुए हैं। किसानों ने भी बेहतर दाम मिलने पर संतोष जताया। आने वाले दिनों में आवक और बाजार की मांग के आधार पर भावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
