भारत विकास परिषद की ‘महाराणा प्रताप’ शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

नवीन कार्यकारिणी ने सेवा, संस्कार, समर्पण और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
केकड़ी, 6 अगस्त। भारत विकास परिषद के संगठन विस्तार अभियान के तहत नवगठित ‘महाराणा प्रताप’ शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह बुधवार को अजमेर-जयपुर रोड बाईपास स्थित प्रेम मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधिवत दायित्व ग्रहण करते हुए परिषद के सेवा, संस्कार, समर्पण एवं संगठन विस्तार के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् के साथ हुआ। उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महासचिव संदीप बाल्दी, राजस्थान मध्य प्रांत के प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़ तथा प्रांतीय वित्त सचिव अमित सोनी ने परिषद की कार्यशैली, सेवा परियोजनाओं और राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा और संस्कार के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।

भारत विकास परिषद की नवगठित ‘महाराणा प्रताप’ शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते अतिथि एवं उपस्थित सदस्य।

पालक शाखा के अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत, सचिव रामनिवास जैन एवं कोषाध्यक्ष हीरालाल सामरिया सहित वरिष्ठ सदस्यों ने नवगठित शाखा का स्वागत एवं सम्मान किया।
नवीन शाखा के अध्यक्ष विकास जैन, सचिव जगदीश प्रसाद पारीक और कोषाध्यक्ष जयप्रकाश जैन ने दायित्व ग्रहण करते हुए समाजहित में सेवा, स्वास्थ्य, संस्कार, पर्यावरण एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प व्यक्त किया। महिला संयोजिका के रूप में सुधा तोषनीवाल एवं प्राची जैन ने भी दायित्व ग्रहण किया।
समारोह में भगवान महेश्वरी, यशवंत बेली, महावीर प्रसाद पारीक, अनिल राठी, श्याम माहेश्वरी, रामगोपाल सैनी, शिवरतन मूंदड़ा, चंचल कुमार चौकड़ीवाल, राजेंद्र जैन, सत्यनारायण न्याति, चंद्र प्रकाश विजय, रामअवतार चौधरी सहित नवीन कार्यकारिणी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में परिषद पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय प्रभारी अधिकारी सर्वेश विजय ने किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ तथा इसके बाद सभी सदस्यों के लिए स्नेहभोज का आयोजन किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *