
केकड़ी। गांव तसवारिया निवासी एवं हाल मुकाम केकड़ी के मायावी वैष्णव पुत्र महावीर प्रसाद वैष्णव ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। RAS परीक्षा में चयन के बाद अब असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में राजस्थान में चौथी रैंक हासिल कर दूसरी राजकीय सेवा में चयनित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और समाज का गौरव बढ़ा है।
मायावी वैष्णव की लगातार दूसरी बड़ी सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच निरंतर मेहनत करते हुए उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर युवाओं के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है।

एक ही अभ्यर्थी का RAS जैसी प्रतिष्ठित राजकीय सेवा में चयन होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में प्रदेश स्तर पर चौथी रैंक हासिल करना उनकी शैक्षणिक क्षमता और मेहनत को दर्शाता है। उनकी इस सफलता को लेकर परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं समाजबंधुओं में उत्साह है।
मायावी वैष्णव की शानदार उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा शुभचिंतकों के स्नेह और आशीर्वाद को देते हुए कहा कि आगे भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।