केकड़ी में निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन का दौर चला। विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों ने पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से चुनाव कार्यालयों की शुरुआत की। इसके साथ ही वार्डों में चुनावी गतिविधियां भी तेज हो गईं।
भाजपा के वार्ड 37 प्रत्याशी विनीत चोरड़िया के चुनाव कार्यालय का पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन हुआ। वहीं भाजपा के वार्ड 25 से खेमचंद उर्फ सोनू लोढ़ा, वार्ड 32 से सीमा शर्मा, वार्ड 38 से मनोज कुमावत, वार्ड 13 से दीपक दाधीच, वार्ड 7 से सोनू चाडा, वार्ड 10 से मोहित वैष्णव, वार्ड 17 से धर्मीचंद माली, वार्ड 18 से बंटी माली और वार्ड 29 से लाली देवी के चुनाव कार्यालय भी शुरू हुए।
इसी क्रम में कांग्रेस के वार्ड 29 से सदाम देवी, वार्ड 32 से दिलखुश तथा वार्ड 21 से हनुमान बाथरा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यालय शुरू होने के साथ ही प्रत्याशी अब वार्ड में जनसंपर्क और प्रचार अभियान को गति देने में जुटेंगे।
