SIR के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पुतला दहन
रघु शर्मा के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

केकड़ी। SIR के विरोध में गुरुवार को केकड़ी में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

SIR के विरोध में प्रदर्शन: केकड़ी में पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर SIR के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। इस दौरान पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

डॉ. शर्मा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सहयोगियों और विपक्ष के नेताओं पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया तथा संविधान के अनुच्छेद 326 की रक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं पर हुई कथित कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया। प्रदर्शन में केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत, सरवाड़ ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत जैन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में रोहित सिंह चौहान, गोपाल धाकड़, आरिफ नेब, धीरज खींची, रामलाल गुर्जर, राधेश्याम रैगर, रामस्वरूप प्रजापत, दीपक गुर्जर, हेमराज माली, मुकेश विजयवर्गीय, सादाब खान, सत्यनारायण जाट, धर्मेंद्र धातरवाल, नवल किशोर पारीक, दशरथ सिंह भराई, सोजी जाट, कुंदन देवतवाल, राजकुमार चावला और सरफराज गौरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *