सलारी गेट बालाजी मंदिर में रामचरितमानस का अखंड पाठ आज से


शारदीय नवरात्रि पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल एवं ग्रामवासियों की ओर से आयोजन, धर्मप्रेमियों को आमंत्रण

बघेरा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम बघेरा स्थित श्री संकट मोचन हनुमान जी (सलारी गेट बालाजी) मंदिर में 11 अक्टूबर से रामचरितमानस (रामायण) का अखंड पाठ आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सभी धर्मप्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *