जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में देवलियाखुर्द की छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

गोल्ड मेडल जीतने वाली देवलियाखुर्द की कबड्डी टीम को सम्मानित करते विद्यालय स्टाफ एवं अतिथि।

केकड़ी 10 अगस्त-अजमेर जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में अजमेर के चंद्रवरदाई स्टेडियम में आयोजित 52वीं जिला स्तरीय जूनियर छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवलियाखुर्द की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देवलियाखुर्द की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कायड़ की टीम को 48-36 अंकों के अंतर से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। पूरे मुकाबले में देवलियाखुर्द की खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत रक्षात्मक रणनीति का परिचय दिया।विद्यालय की छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार नामा, एसएमसी अध्यक्ष रामधन कुमावत, माणक चौधरी, महावीर माली सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेलों में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *